India Post GDS 2026 Result 1st Merit List: डाक सेवक GDS रिजल्ट और 1st लिस्ट की अपडेट देखें

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List : 34000 पदों पर भर्ती, 10वीं के अंकों से होगा चयन, 18 मार्च को आ सकती है पहली मेरिट लिस्ट Gramin Dak Sevak (GDS) Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस साल ग्रामीण डाक सेवक भर्ती लगभग 34,000 पदों पर आयोजित की जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और अब सभी को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स और भर्ती से जुड़ी अपडेट के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 18 मार्च 2026 के आसपास जारी की जा सकती है।

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List बिना परीक्षा सीधा चयन

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती। डाक विभाग द्वारा उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है।

यानी जिन उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे अंक हैं, उनके चयन की संभावना काफी ज्यादा होती है। यही कारण है कि हर साल इस भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List कितनी रह सकती है कटऑफ?

इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि कटऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम रह सकती है। कई राज्यों में ज्यादा अंक वाले छात्र इस भर्ती में आवेदन नहीं करते, इसलिए लगभग 67% या उससे अधिक अंक वाले उम्मीदवारों का चयन होने की संभावना बताई जा रही है।

हालांकि यह राज्य और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। कुछ राज्यों में कटऑफ ज्यादा भी जा सकती है, जबकि कुछ राज्यों में यह कम भी रह सकती है।

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List इसी महीने को आ सकती है पहली मेरिट लिस्ट

डाक विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 18 मार्च 2026 को पहली लिस्ट जारी होने की संभावना है।

पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें अपने दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अनुपस्थित रहता है या दस्तावेज़ सही नहीं होते हैं तो उसकी जगह अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List भर्ती में चयन के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को संबंधित डाक विभाग में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) या डाक सेवक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

India Post GDS 2026 Result 1st Merit List कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

जैसे ही GDS भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी, उम्मीदवार इसे ऑनलाइन PDF के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और चयनित पोस्ट ऑफिस की जानकारी दी जाएगी।

निष्कर्ष

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। लगभग 34,000 पदों पर भर्ती होने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के चयन की उम्मीद है। अब सभी की नजर 18 मार्च 2026 को आने वाली पहली मेरिट लिस्ट पर टिकी हुई है।

Leave a Comment