UPSC Exam 2026 Result Mistake News संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 2025-26 के फाइनल रिजल्ट में एक बड़ी गलती पकड़ में आई है. एक ही रोल नंबर पर दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना दावा ठोंक दिया है. दोनों का कहना है कि ये रोल नंबर उनका है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 301वां रैंक हासिल किया है. ये गफलत तब बढ़ गई जब दूसरी अभ्यर्थी का फोन दिल्ली से रिपोर्टर के पास आया. खास बात ये है कि दोनों ही अभ्यर्थिर्यों का नाम भी एक ही है ।
UPSC Exam 2026 Result Mistake News एक ही नंबर के 2 स्टूडेंट एक ही Rank पर
अब ये बवाल काफी सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर भी यूपीएससी का ये मिस्टेक चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों ही अभ्यर्थी 301वां रैंक हासिल करने का जश्न मना रही हैं पर जाहिर सी बात है कि इसमें से किसी एक को झटका लगने वाला है. वो झटका ये होगा कि ये रिजल्ट उनका नहीं है. आइए इस मामले को पूरे विस्तार से बताते हैं ।
रोल नंबर 0856794 को यूपीएससी 2025 के फाइनल रिजल्ट में 301वां रैंक हासिल हुआ है. अभ्यर्थी का नाम है आकांक्षा सिंह. इधर रिजल्ट घोषित होते ही बिहार में रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के घर पर जश्न का माहौल हो गया. खबर सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में तेजी से फैली ।
UPSC Exam 2026 Result Mistake News कौन है दूसरा स्टूडेंट
आकांक्षा सिंह ने इंटरव्यूज दिए और अपनी सक्सेज स्टोरीज भी साझा की. इधर मामला तब उलझ गया जब 301वें रैंक पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने भी दावा कर दिया. आकांक्षा दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करती हैं. उनका फोन बिहार तक के रिपोर्टर रोहित कुमार सिंह के पास आया. उन्होंने अपने दस्तावेज भेजे और बताया कि ये रिजल्ट बिहार की आकांक्षा सिंह का नहीं बल्कि उनका है. उन्होंने 301वां रैंक हासिल किया है ।
UPSC Exam 2026 Result Mistake News एडमिट कार्ड और रोल नंबर भी Same
जब दोनों अभ्यर्थियों का एडमिड कार्ड देखा गया तो रोल नंबर वही था जो रिजल्ट में है. यानी दोनों का रोल नंबर 0856794 ही है. जब गहराई से दोनों एडमिड कार्ड को देखा गया तो दिल्ली वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर जो रोल नंबर लिखा है और बारकोड पर जो रोल नंबर है दोनों एक ही है ।
यानी… 0856794. वहीं जब बिहार वाली आकांक्षा सिंह का एडमिट कार्ड गहराई से देखा गया तो बार कोड पर दिया गया रोन नंबर अलग है. यानी एडमिट कार्ड और बार कोड दोनों रोल नंबर में फर्क है. 301वां रैंक किसका है इसका दावा अभी नहीं किया जा सकता जब तक की यूपीएससी की तरफ से कोई जवाब न आ जाए. अभी मामले में यूपीएससी से कॉन्टैक्ट की कोशिश की जा रही है ।
UPSC Exam 2026 Result Mistake News क्या वापस आएगा रिजल्ट
अब सभी कैंडिडेट्स यह जानना चाहते हैं कि क्या UPSC अब वापस रिजल्ट जारी करेगा क्या इसको लेकर अभी कोई कन्फर्म न्यूज नहीं है क्योंकि सिर्फ 2 स्टूडेंट्स के अंकों में ही प्रॉब्लम हुई है इसलिए अब इन दोनों कैंडिडेट्स की कॉपी को दोबारा जांच